लाइव न्यूज़ :

एचएएल ने इसरो को अब तक के सबसे भारी सेमी-क्रायोजेनिक प्रणोदक टैंक की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:53 IST

Open in App

बेंगलुरू, सात अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके द्वारा निर्मित अब तक के ‘‘सबसे भारी’’ सेमी-क्रायोजेनिक प्रणोदक टैंक (एससी120-एलओएक्स) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सौंप दिया गया है।

सेमी-क्रायोजेनिक क्रायो-लिक्विड ऑक्सीजन टैंक को मौजूदा एमके-3 प्रक्षेपण यान में एल110 स्टेज की जगह पेलोड विस्तार के लिए लगाया जाएगा।

एचएएल ने पिछले साल अब तक के सबसे बड़े क्रायोजेनिक तरल हाइड्रोजन टैंक (सी32-एलएच2) की आपूर्ति तय समय से काफी पहले कर दी थी जिसका व्यास चार मीटर और लंबाई आठ मीटर है।

एचएएल ने बताया कि उसके एयरोस्पेस विभाग ने अब तक इसरो को पीएसएलवी, जीएसएलवी एमके-2 और जीएसएलवी एमके-3 के अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए 244 प्रणोदक टैंक और 95 पानी के टैंकों की आपूर्ति की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह