लाइव न्यूज़ :

एचएएल ने इसरो को अब तक के सबसे बड़े क्रायोजेनिक प्रणोदक टैंक की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 21:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 नवंबर हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने सोमवार को कहा कि उसने अनुबंध के तहत तय समय सीमा से बहुत पहले ही इसरो को सबसे बड़ा क्रायोजेनिक प्रणोदक टैंक (सी32एलएच2) की आपूर्ति कर दी है।

एचएएल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ‘सी32एलएच2’ टैंक को जीएसएलवी एमके-तीन प्रक्षेपण वाहन की भार क्षमता को बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया है ।

एचएएल के मुताबिक चार मीटर चौड़े और आठ मीटर लंबे इस टैंक में 5,755 किलोग्राम प्रणोदक रखा जा सकता है। कंपनी ने बताया कि उसके पास एलुमिनियम मिश्र धातु के बेहतर प्रणोदक टैंक बनाने की कुशलता और प्रौद्योगिकी है।

कंपनी ने कहा कि एचएएल पिछले पांच दशकों से अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सहयोगी रही है। उसने पीएसएलवी, जीएसएलवी-एमके दो और जीएसएलवी एमके तीन प्रक्षेपण यानों के लिए महत्वपूर्ण ढांचा, टैंक आदि उपकरण भी मुहैया कराए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह