लाइव न्यूज़ :

एचएएल निर्मित एएलएच एमके-तीन हेलीकॉप्टर भारतीय तटरक्षक बल में शामिल

By भाषा | Updated: June 12, 2021 18:56 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 जून हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने शनिवार को कहा कि उसके द्वारा निर्मित तीन उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एएलएच एमके-तीन को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के बेड़े में शामिल किया गया है।

एचएएल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इन हेलीकॉप्टरों को भुवनेश्वर, पोरबंदर, कोच्चि और चेन्नई में चार तटरक्षक स्क्वाड्रनों में तैनात किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि रक्षा सचिव अजय कुमार की उपस्थिति में एक ऑनलाइन कार्यक्रम में इन हेलीकॉप्टरों को आईसीजी के बेड़े में शामिल किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली में भारतीय तटरक्षक मुख्यालय और बेंगलुरु में एचएएल के हेलीकॉप्टर एमआरओ डिवीजन में एक साथ आयोजित किया गया था।

इस मौके पर भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक के नटराजन और एचएएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आर माधवन मौजूद थे। अजय कुमार ने कहा कि आज सौंपे जा रहे अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर आने वाले समय में आईसीजी की परिचालन क्षमता के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्नत सेंसर वाले अत्याधुनिक हेलीकॉप्टरों के जरिये आईसीजी चुनौतीपूर्ण कार्य करने में सक्षम हो पायेगी।’’ उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब भारतीय विमानन क्षेत्र में प्रदर्शन आधारित लॉजिस्टिक्स पेश किया जा रहा है और इससे परिचालन और रखरखाव दक्षता में वृद्धि होगी।

एचएएल ने कहा कि ये हेलीकॉप्टर सर्विलांस रडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिक पॉड, चिकित्सा गहन देखभाल इकाई, उच्च तीव्रता लाइट, एसएआर होमर प्रणाली, लाउड हैलर, मशीन गन जैसे अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं और अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा सकते हैं।

माधवन ने कहा कि एचएएल प्रदर्शन-आधारित रसद (​पीबीएल) की एक नई यात्रा शुरू करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एचएएल आईसीजी विमानन बेड़े के विकास में सबसे भरोसेमंद भागीदार रहा है, जो बहु-भूमिका और अत्यधिक सक्षम मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ये हेलीकॉप्टर तटीय निगरानी को बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल