लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर किरण यादव ने डाला भड़काऊ पोस्ट, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2020 16:48 IST

हाजीपुर पुलिस ने वैशाली के चांदपुर निवासी किरण यादव को भड़काऊ मैसेज सर्कुलेट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपित किरण यादव से आगे की पूछताछ कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू देवी-देवताओं के ऊपर एक कथित वीडियो शेयर किया.किरण यादव का फेसबुक पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स है. किरण यादव पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी बनकर उभरी है.

पटनाः बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर पुलिस ने किरण यादव नाम की एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसपर आरोप है कि उसने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डाले थे.

पुलिस के अनुसार किरण यादव ने 2 दिसंबर 2020 को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें किरण यादव ने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. इतना ही नहीं किरण यादव ने पिछड़ी जातियों को मुस्लिमों से डरने की बात कही है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. 

पुलिस ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच-पड़ताल की गई. फिर पहचान कर चांदपुरा की रहने वाली किरण यादव को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि किरण यादव का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि फेसबुक पर उनकी पहले वाली आईडी को डिलीट करवा दिया गया है.

इसके बाद नई आईडी बनाई गई है, जिसमें उन्होंने भगवान राम के बारे में कुछ टिप्पणी की गई थी. लेकिन उसे यह नहीं मालूम था की इस टिप्पणी पर उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी. किरण यादव वैशाली जिले के चांदपुरा की रहने वाली हैं.

वह खुद को सोशल वर्कर बताती है और लगातार सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर पोस्ट करती रही है. सोशल मीडिया पर उसके लाखों की संख्या में फ़ॉलोअर्स भी हैं और अक्सर वह अपने पोस्ट और वीडियो की वजह से विवादों में बनी रहती है. लेकिन इस बार जो विवाद हुए उस वजह से उन्हें जेल भेज दिया गया है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमबिहारपटनाफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?