लाइव न्यूज़ :

हजारीबाग:प्रधानमंत्री ने 3 मेडिकल कॉलेजों समेत 3306 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया

By भाषा | Updated: February 17, 2019 18:42 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां हजारीबाग के गांधी मैदान से आन लाइन इन परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। 

Open in App

प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड की अपनी 12वीं यात्रा में हजारीबाग से 3306 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित तीन मेडिकल कालेजों, एवं रामगढ़ महिला इंजीनियरिंग कालेज के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करने के साथ ही पांच सौ बिस्तरों वाले चार अस्पतालों की आधारशिला रखी। 

प्रधानमंत्री ने इसके साथ अनेक पेयजल परियोजनाओं के अलावा नमामि गंगे के तहत साहिबगंज के एक घाट का उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां हजारीबाग के गांधी मैदान से आन लाइन इन परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री आज दोपहर 2.50 बजे यहां पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। सभा के संबोधन से पहले उन्होंने हजारीबाग दुमका और पलामू में मेडिकल कॉलेज के 885 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया जबकि रामगढ़ में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया।मोदी ने इसके अलावा 500 बिस्तरों वाले के चार अस्पतालों (हजारीबाग, दुमका, पलामू और जमशेदपुर) की आनलाइन आधारशिला भी रखी। इनकी लागत 1904 करोड़ रुपये होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण पेय जलापूर्ति योजना के तहत रामगढ़ की एक योजना तथा हजारीबाग की तीन पूर्ण योजनाओं का भी रविवार को उद्घाटन किया।मोदी इसी अवसर पर साहिबगंज सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और नमामि गंगे योजना के तहत वहां मधुसूदन घाट का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने 517 करोड़ रुपये की हजारीबाग के शहरी पाइप लाइन पेय जलापूर्ति योजना और रामगढ़ की दो ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं का भी शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री ने पीटीजी समुदाय (आदिम जनजातीय समुदाय) के लिए 2718 पाइप लाइन पेयजलापूर्ति योजनाओं का भी शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कई सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण योजना का भी शिलान्यास किया। उन्होंने हजारीबाग में आचार्य विनोबा भावे विश्वविद्यालय के जनजातीय अध्ययन केंद्र का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर ई-नाम के तहत किसानों को मोबाइल फोन खरीदने के लिये सीधे उनके खाते में राशि भेजे जाने की भी शुरुआत की।प्रधानमंत्री ने ‘गिफ्ट मिल्क स्कीम’ के तहत सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दूध के वितरण की शुरुआत की। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का मोदी ने आज गृह प्रवेश भी कराया। कार्यक्रम के बाद लगभग सवा चार बजे प्रधानमंत्री हजारीबाग से रांची के लिए प्रस्थान कर गये।प्रधानमंत्री रांची में हवाई अड्डे के निकट आयुष्मान भारत के लाभुकों से मिलेंगे और उनका अनुभव जानेंगे। प्रधानमंत्री शाम को नई दिल्ली के लिए वापस प्रस्थान करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों