लाइव न्यूज़ :

'रद्द हो सकती है हज यात्रा-2020, अब तक नहीं हुई रवानगी की घोषणा', महाराष्ट्र हज समिति ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय को लिखा पत्र

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 31, 2020 09:18 IST

कोरोना के चलते इस वर्ष होने वाली हज यात्रा की सारी प्रक्रियाएं भी अब तक बंद ही रखी गई हैं. वहीं हज यात्रा रद्द होने की संभावनाओं के चलते ही महाराष्ट्र राज्य हज समिति ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को पत्र लिखा है. समिति ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को पत्र में हज 2020 पर तत्काल निर्णय लेकर लोगों के बीच बने असमंजस को दूर करने की गुहार लगाई है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का असर हर साल वैश्विक स्तर पर होने वाली हज यात्रा पर भी नजर आ रहा है. इस वर्ष 'हज यात्रा-2020' रद्द होने की संभावना बनती दिखाई दे रही है.

नागपुर: कोरोना वायरस ने समूचे विश्व को प्रभावित किया है. इसका असर हर साल वैश्विक स्तर पर होने वाली हज यात्रा पर भी नजर आ रहा है. इस वर्ष 'हज यात्रा-2020' रद्द होने की संभावना बनती दिखाई दे रही है. बता दें कि जून में भारत से हज यात्रा आरंभ हो जाती है. इसी लिए मार्च महीने में हज यात्रा की रवानगी का शेड्यूल घोषित कर दिया जाता है. लेकिन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अब तक इसकी घोषणा नहीं की है.

कोरोना के चलते इस वर्ष होने वाली हज यात्रा की सारी प्रक्रियाएं भी अब तक बंद ही रखी गई हैं. वहीं हज यात्रा रद्द होने की संभावनाओं के चलते ही महाराष्ट्र राज्य हज समिति ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को पत्र लिखा है. समिति ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को पत्र में हज 2020 पर तत्काल निर्णय लेकर लोगों के बीच बने असमंजस को दूर करने की गुहार लगाई है.

राज्य से 28 हजार आवेदन, 12,500 चयनित इस वर्ष महाराष्ट्र से 28 हजार लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था. इनमें से 12 हजार 500 लोगों का चयन भी किया गया. इनमें नागपुर समेत संपूर्ण विदर्भ के चयनितों का समावेश हैं. राज्य हज समिति ने संपूर्ण महाराष्ट्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए. इसके लिए 120 प्रशिक्षक भी तैयार किए थे. खादिमुल हुज्जाज भी नियुक्त किए गए थे. लेकिन कोरोना के चलते यह सारी प्रक्रियाएं बंद रहीं.

चयनितों की जमा रकम मुआवजे के साथ वापस करें

राज्य हज समिति के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने लिखे गए पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी के चलते हज यात्रा संभव नहीं है. 30 जुलाई को हज का दिन मुकर्रर है. इसी के चलते जून में रवानगी होती है. लेकिन अब तक रवानगी की घोषणा नहीं हुई है. इससे साफ है कि इस बार हज संभव नहीं है. 

उन्होंने कहा कि चयनितों ने फरवरी महीने में हज कमेटी को 2 लाख 1 हजार रुपए का भुगतान किया है. उनकी रकम अब भी जमा है. जमाल ने मांग स्वरूप कहा कि चयनितों के पैसे वापस किए जाएं, साथ ही सरकार उन्हें मुआवजा भी दे. वर्जन सऊदी सरकार ने हज प्रक्रिया रोक रखी है कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलतेे सऊदी सरकार ने हज-2020 की प्रक्रिया को अब तक रोक रखा है.

वहीं,  हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मकसूद अहमद खान ने कहा की सऊदी से कोई स्पष्टीकरण नहीं होने के कारण ही अब तक भारत से हज यात्रा की रवानगी व वापसी को लेकर घोषणा नहीं की गई है. केंद्रीय हज समिति और सरकार को फिलहाल सऊदी सरकार के जवाब का इंतजार है. हज यात्रा की संभावना दिखाई नहीं दे रही है.

 

टॅग्स :हज यात्रामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी