लाइव न्यूज़ :

‘कोरोना केयर सेंटर’ के तौर पर इस्तेमाल किए जाएंगे राज्यों के हज भवन

By भाषा | Updated: April 26, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीर स्थिति के मद्देनजर सोमवार को कहा कि विभिन्न प्रदेशों में मौजूद हज भवनों का इस्तेमाल अस्थायी ‘कोरोना केयर सेंटर’ के तौर पर किया जाएगा।

उन्होंने राज्य हज समितियों को यह निर्देश भी दिया है कि कोरेना के खिलाफ लड़ाई में वे राज्य सरकारों एवं स्थायी प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

नकवी ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य हज समितियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने राज्य में स्थित हज भवनों को अस्थायी “कोरोना केयर सेंटर” के रूप में इस्तेमाल करने एवं कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों की सेहत-सलामती के लिए राज्य सरकारों/प्रशासन का भरपूर सहयोग करें।’’

इस संदर्भ में भारतीय हज समिति की ओर से परिपत्र भी जारी किया गया है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के मुताबिक, गुजरात के अहमदाबाद, कर्नाटक के बेंगलुरु, दिल्ली, तेलंगाना के हैदराबाद, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मध्य प्रदेश के भोपाल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ एवं गाजियाबाद, महाराष्ट्र के नागपुर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, तमिलननाडु के चन्नई, राजस्थान के जयपुर, बिहार के पटना, झारखंड के रांची और त्रिपुरा के अगरतला स्थित हज भवनों को ‘कोरोना केयर सेंटर’ के तौर पर उपयोग में लाने का फैसला हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर