लाइव न्यूज़ :

भारत में हज 2022 की प्रक्रिया 100 फीसदी डिजिटल होगी : केंद्रीय मंत्री नकवी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 10:14 IST

Open in App

मुंबई, 10 अक्टूबर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत में 2022 में हज की पूरी प्रक्रिया 100 फीसदी डिजिटल होगी।

नकवी ने मुंबई में हज हाउस में ऑनलाइन बुकिंग केंद्र का शनिवार को उद्घाटन किया और बाद में एक बयान में कहा कि इंडोनेशिया के बाद सबसे ज्यादा संख्या में हाज यात्री भारत से भेजे जाते हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 और सऊदी अरब सरकार द्वारा वैश्विक महामारी के मद्देनजर लिए गए फैसले के चलते 2020 और इस साल हज यात्रा हो नहीं पाई।

बयान में कहा गया कि हज 2022 की घोषणा नयी दिल्ली में 21 अक्टूबर को होने वाली हज समीक्षा बैठक में विभिन्न संबंधित विभागों से विचार-विमर्श के बाद की जाएगी।

अल्पसंख्यक मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारी, सऊदी अरब में भारत के राजदूत, जेद्दा में भारत के महावाणिज्यदूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली हज समीक्षा बैठक में मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब में हज यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में हज 2022 के लिए विशेष प्रशिक्षण के प्रबंध किए गए हैं।

मंत्री ने कहा, “भारत में हज 2022 की पूरी प्रक्रिया शत प्रतिशत डिजिटल होगी।”

नकवी ने बताया कि 700 से अधिक महिलाओं ने ‘मेहरम’ (पुरुष साथी) के बिना 2021 में हज के लिए आवेदन किया था और करीब 2,100 महिलाओं ने इसी श्रेणी में 2020 में आवेदन दिया था। अगर वे हज यात्रा पर जाना चाहेंगी तो उनके आवेदन 2022 के लिए भी मान्य होंगे।

मंत्री ने यहां भारत की हज समिति के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में हज 2022 की तैयारियों के संबंध में शनिवार को चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां