लाइव न्यूज़ :

हैदरपुरा मुठभेड़: मृत कारोबारी को आतंकवादियों को पनाह देने वाले के तौर पर गिना जाएगा-आईजीपी

By भाषा | Updated: November 16, 2021 16:22 IST

Open in App

श्रीनगर,16 नवंबर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि हैदरपुरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में सोमवार को कारोबारी मोहम्मद अलताफ भट मारा गया, लेकिन उसे आतंकवादियों को पनाह देने वाले के तौर पर गिना जाना चाहिए क्योंकि उसने अपने भवन में रह रहे किरायेदारों के बारे में अधिकारियों को सूचना नहीं दी थी।

भट,एक पाकिस्तानी आतंकवादी और उसके स्थानीय सहयोगी सहित उन चार लोगों में शामिल था, जो सोमवार देर शाम श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके में मुठभेड़ में मारे गये थे।

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अलताफ आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में मारा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने दीजिए और हम जान जाएंगे कि उसकी जान लेने वाली गोली किसने चलाई थी।’’

कुमार ने भट के मारे जाने पर दुख प्रकट किया, लेकिन कहा कि मृतक की गिनती आतंकवादियों को पनाह देने वाले के रूप में की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने किरायेदार रखे थे और पुलिस को इस बारे में सूचना नहीं थी। मकान मालिक की जिम्मेदारी किराया लेने के साथ खत्म नहीं हो जाती है...उसे बीच-बीच में यह भी जांच करनी थी कि वहां क्या कुछ हो रहा है। ’’

कुमार ने कहा कि परिसर को किराये पर देने वाला मुदासिर गुल आतंकवादियों का सक्रिय सहयोगी था। उन्होंने कहा, ‘‘मुदासिर आतंकवादियों को जामलत्ता से अपनी कार में लाया था और उन्हें हैदरपुरा में छोड़ा था, जहां आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान हमारे एक पुलिसकर्मी को गर्दन में चोट आई थी।’’

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि गुल किराये के परिसर से एक अवैध कॉल सेंटर संचालित कर रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कंप्यूटर, मोबाइल फोन, अमेरिका का नक्शा और अन्य सामग्री बरामद की है। आगे की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। ’’

कुमार ने कहा कि सुरक्षा बलों ने भट और गुल को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नहीं बचा सके क्योंकि वहां की स्थिति खराब थी।

हालांकि, भट के परिवार ने दावा किया कि उसका आतंकवाद से कोई संबंध नहीं था।

मृतक की भतीजी साइमा भट ने ट्वीट किया, ‘‘आपने गहरी साजिश के तहत मेरे बेकसूर चाचा मोहम्मद अलताफ भट की हैदरपुरा में हत्या कर दी, आपने उनका इस्तेमाल मानव कवच के रूप में किया...।’’

इस बीच, कुमार ने कहा कि चारों मृतकों के शवों को आज तड़के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में दफना दिया गया ताकि शहर में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा नहीं हो। उन्होंने कहा कि दो आतंकवादियों की पहचान सत्यापित की जा रही है।

वहीं, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस घटना की त्वरित जांच की मांग की है। पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘ये आरोप गंभीर हैं और त्वरित जांच की मांग करते हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस को कम से कम शव को गरिमापूर्ण अंत्येष्टि के लिए परिवार को सौंप देना चाहिए था। क्या मरे हुए लोग भी अब शांति के लिए खतरा हैं?’’

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन ने घटना की जांच की मांग करते हुए कहा, ‘‘यह न तो पहली बार हुआ है, ना आखिरी बार। (उपराज्यपाल) मनोज सिन्हा आपके पास यह साबित करने का मौका है कि मानव जीवन मायने रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए