लाइव न्यूज़ :

हाफकिन फार्मा ने रखा एक साल में ‘कोवैक्सीन’ की 22.8 करोड़ खुराक बनाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: April 16, 2021 19:37 IST

Open in App

(कॉपी में सुधार के साथ रिपीट)

मुंबई, 16 अप्रैल भारत बायोटेक का कोविड-19 रोधी टीका ‘कोवैक्सीन’ बनाने की अनुमति मिलने के बाद मुंबई की हाफकिन फर्मास्यूटिकल्स ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी को वास्तविक उत्पादन शुरू करने में एक वर्ष का समय लग जाएगा।

सरकार द्वारा संचालित इस कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने प्रति वर्ष टीके की 22.8 करोड़ खुराक बनाने का लक्ष्य तय किया है।

हाफकिन फर्मास्यूटिकल्स कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप राठौड़ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य 22.8 करोड़ टीकों का प्रति वर्ष उत्पादन करना है किंतु उत्पादन शुरू होने में हमें एक वर्ष लग जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि भारत बायोटेक, हैदराबाद ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर ‘कोवैक्सीन’ टीका विकसित किया है। देशभर में कोविड टीकाकरण में जो दो टीके दिए जा रहे हैं, ‘कोवैक्सीन’ उनमें से एक है।

डॉ राठौड़ ने कहा कि कंपनी को उसके मुंबई के परेल संयंत्र में टीके का उत्पादन करने का अनुबंध मिला है।

महाराष्ट्र सरकार के इस उपक्रम के प्रबंध निदेशक ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण करने के मकसद से इस साल जनवरी में प्रस्ताव दिया गया था। यह एक महत्वाकांक्षी योजना है जो इतनी बड़ी आबादी के टीकाकरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कच्चे माल के उत्पादन के लिए संयंत्र लगाने के मकसद से एक आतंरिक दल के साथ-साथ एक तकनीकी दल भी रहेगा। जैसे ही हमें सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को लेकर केंद्र की अनुमति मिल जाएगी, हम टीके का उत्पादन शुरू कर देंगे।’’

डॉ राठौड़ ने कहा, ‘‘नए संयंत्र की स्थापित क्षमता प्रति वर्ष 22.8 करोड़ टीका खुराक बनाने की होगी और हम इसका अधिकतम उपयोग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं