लाइव न्यूज़ :

हाफकिन फार्मा ने रखा एक साल में कोवैक्सीन की 22.8 करोड़ खुराक बनाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: April 16, 2021 17:12 IST

Open in App

मुंबई, 16 अप्रैल भारत बायोटेक का कोविड-19 का टीका कोवैक्सीन बनाने की अनुमति मिलने के बाद मुंबई की हाफकिन फर्मास्यूटिकल्स ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी को वास्तविक उत्पादन शुरू करने में एक वर्ष का समय लग जाएगा।

सरकार द्वारा संचालित इस कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने प्रति वर्ष 22.8 करोड़ खुराक बनाने का लक्ष्य तय किया है।

हाफकिन फर्मास्यूटिकल्स कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप राठौड़ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य 22.8 करोड़ टीकों का प्रति वर्ष उत्पादन करना है किंतु उत्पादन शुरू होने में हमें एक वर्ष लग जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद की भारत बायोटेक ने सीएमआर के साथ मिलकर कोवैक्सीन विकसित की है। देशभर में कोविड टीकाकरण में जो दो टीके दिये जा रहे हैं कोवैक्सीन उनमें से एक है।

डॉ राठौड़ ने कहा कि कंपनी को उसके मुंबई के परेल संयंत्र में टीके का उत्पादन करने का अनुबंध मिला है।

महाराष्ट्र सरकार के इस उपक्रम के प्रबंध निदेशक ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण करने के मकसद से इस साल जनवरी में प्रस्ताव दिया गया था। यह एक महत्वाकांक्षी योजना है जो इतनी बड़ी आबादी के टीकाकरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कच्चे माल के उत्पादन के लिए संयंत्र लगाने के मकसद से एक आतंरिक दल के साथ साथ एक तकनीकी दल भी रहेगा। जैसे ही हमें सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को लेकर केंद्र की अनुमति मिल जाएगी, हम टीके का उत्पादन शुरू कर देंगे।’’

डॉ राठौड़ ने कहा, ‘‘नये संयंत्र की स्थापित क्षमता प्रति वर्ष 22.8 करोड़ टीका खुराक बनाने की होगी और हम इसका अधिकतम उपयोग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो