लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश से मुंबई का बेहाल, नगरपालिका प्रमुख प्रवीण परदेशी ने जलवायु परिवर्तन को ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:20 IST

देश की राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन में 550 मिमी बारिश हुई जो कि पिछले एक दशक में दो दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है।

Open in App

मुंबई नगरपालिका प्रमुख प्रवीण परदेशी ने एक छोटी अवधि में मुंबई में इतनी ज्यादा बारिश और इसकी वजह से बनी बाढ़ की हालत के लिए जलवायु परिवर्तन और भौगोलिक स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है। इस साल मानसून विलंब से आया जो कि पिछले 45 साल में सबसे धीमा था।

देश की राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन में 550 मिमी बारिश हुई जो कि पिछले एक दशक में दो दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। परदेशी ने कहा, ‘‘ जलवायु परिवर्तन हो रहा है। कभी भी दो दिनों में एक महीने के बराबर बारिश नहीं हुई थी, जिसका मतलब है कि बारिश ज्यादा हुई, यह एक भौगोलिक घटना है।’’

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई नगरपालिका आयुक्त बड़े स्तर पर बारिश के उतने पानी को बाहर निकाल रहे हैं जिसकी तुलना दुनिया के किसी शहर से नहीं हो सकती।

उन्होंने एक निजी चैनल को बताया, ‘‘ जितनी मात्रा में पानी हमने कृत्रिम स्तर पर यहां से बाहर निकाला है वह पोवई और विहार झील के पेय जल (मुंबई में पानी का स्रोत) के बराबर है।

परदेशी ने बताया कि मुंबई की हर साल होने वाली इस स्थिति के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि शहर में होने वाली बारिश की स्थिति को संभालने के लिए यहां की वर्षा जल निकास प्रणाली जरूरी चीजों से लैस नहीं है। 

टॅग्स :मुंबई बारिशमानसूनमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित