लाइव न्यूज़ :

विपक्ष सत्ता में होता तो नहीं पूरा होता राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का सपना : योगी

By भाषा | Updated: December 12, 2021 22:12 IST

Open in App

लखनऊ, 12 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि अगर कांग्रेस, सपा या बसपा सत्ता में होती तो राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का सपना कभी पूरा नहीं होता। योगी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बृज क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में यह बात कही।

उन्होंने सपा और बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “बुआ (बसपा अध्यक्ष मायावती) और बबुआ (सपा प्रमुख अखिलेश यादव) नाउम्मीद हैं। उन्हें जनता अब नाउम्मीद ही रहने देगी। इन लोगों के पास जब सत्ता थी तब कुछ किया नहीं। अब कह रहे हैं कि ये तो हम भी करना चाहते थे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बृज क्षेत्र में देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे की नींव रखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “तब कई नेता कहेंगे कि यह सपना तो हमने भी देखा था लेकिन बना नहीं पाए। हमारे विकास कार्यों को देखकर कुछ लोगों को विकास को लेकर दौरे पड़ने लगते हैं।”

योगी ने आरोप लगाया कि जब कोविड-19 महामारी थी तब सभी पार्टियां घरों में दुबकी थीं। अब जब चुनाव आ रहा है तो चौराहों पर बोली बोलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज हमारी डबल इंजन की सरकार ने मुफ्त राशन वितरण अभियान की डबल डोज शुरू की है जिससे प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल