लाइव न्यूज़ :

मुझे कोरोना वायरस मिलता तो उसे फडणवीस के मुंह में डाल देता: शिवसेना विधायक

By भाषा | Updated: April 19, 2021 12:37 IST

Open in App

बुलढाणा, 19 अप्रैल रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर उठे विवाद के बीच शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने कहा है कि यदि उन्हें कहीं कोरोना वायरस मिल जाता तो वह उसे भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देते।

रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ करने के मामले में महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ दल पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साध रहे हैं।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में बुलढाणा से विधायक गायकवाड़ से पूछा गया था कि महामारी के इस दौर में यदि फडणवीस मुख्यमंत्री होते तो वह क्या करते।

इस पर उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्रियों का समर्थन करने के बजाए भाजपा नेता उनका मजाक बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि किस तरह प्रदेश सरकार को विफल किया जा सकता है। गायकवाड ने कहा, ‘‘इसलिए, यदि मुझे कोरोना वायरस मिल जाता तो मैं उसे देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देता।’’

गायकवाड ने आरोप लगाया कि फडणवीस तथा भाजपा नेता प्रवीण दारेकर और चंद्रकांत पाटिल महामारी तथा रेमडेसिविर इंजेक्शन के वितरण को लेकर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने महाराष्ट्र की रेमडेसिविर निर्माता कंपनियों से कहा है कि वे राज्य में दवा की आपूर्ति नहीं करें।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायकवाड़ की टिप्पणी के विरोध में रविवार को बुलढाणा में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए तथा विधायक के पुतले जलाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल