लाइव न्यूज़ :

अगर मैं मुख्यमंत्री रहते दो सीटों से चुनाव हार जाता तो राजनीति छोड़ देता: हरक सिंह रावत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:26 IST

Open in App

देहरादून, 14 अक्टूबर उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए दो सीटों से हार जाते तो वह राजनीति छोड़ देते।

वर्ष 2016 में पैसे के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वालों को कांग्रेस में लौटने से पहले अपने ‘‘पाप’’ के लिए माफी मांगने संबंधी कांग्रेस नेता हरीश रावत के बयान के बाद हरक की ये प्रतिक्रिया सामने आयी है।

हरक सिंह रावत ने संवाददाताओं से कहा, ''अगर मैं मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए दो सीटों से हार गया होता, तो मैंने राजनीति से इस्तीफा दे दिया होता। लोगों द्वारा सेवानिवृत्ति के लिए मजबूर किए जाने के बावजूद मैं हरीश भाई की तरह वापसी का रास्ता नहीं लेता।''

उन्होंने कहा कि हरीश रावत राजनीति में लंबे समय तक रहने के लिए ''चर्चा, पर्चा और खर्चा'' के महत्व को समझते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?