लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात अच्छी रही: बाबुल सुप्रियो

By भाषा | Updated: September 20, 2021 16:08 IST

Open in App

कोलकाता, 20 सितंबर भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

आसनसोल से सांसद सुप्रियो ने राज्य के सचिवालय नान्ना पहुंचकर बनर्जी से मुलाकात की।

उन्होंने मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ''दीदी से मुलाकात बहुत अच्छी रही। हमने बहुत अच्छी चर्चा की। मैंने उन्हें बंगाल के लिए काम करने और लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। मैं वास्तव में 'दीदी' और अभिषेक बनर्जी से मिले स्नेह और गर्मजोशी से अभिभूत हूं।''

तृणमूल कांग्रेस में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर सुप्रियो ने कहा कि यह पार्टी को तय करना है।

उन्होंने कहा, ''मुझे इसके बारे में कुछ नहीं कहना है। यह पार्टी और हमारी सुप्रीमो ममता बनर्जी को तय करना है। यह उनका विशेषाधिकार है।''

शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद बनर्जी के साथ सुप्रियो की यह पहली मुलाकात थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos