लाइव न्यूज़ :

हैकर्स ने डोमिनोज के ग्राहकों का आंकड़ा लीक किया, कंपनी ने कहा वित्तीय सूचना सुरक्षित

By भाषा | Updated: May 23, 2021 00:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई पिज्जा ब्रांड डोमिनोज के उपभोक्ताओं से जुड़ी सूचना एक हैकर ने कथित रूप से लीक कर दी है। एक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ने यह सूचना साझा की।

कंपनी ने सूचना लीक होने की बात स्वीकार की है, लेकिन बताया है कि उपभोक्ताओं की वित्तीय जानकारी सुरक्षित हैं।

साइबर सुरक्षा अध्ययनकर्ता राजशेखर राजहरिया के मुताबिक, हैकर द्वारा विकसित किए गए पोर्टल का उपयोग कर रहे लोग उसका उपयोग उपभोक्ताओं की जासूसी करने, उनके लोकेशन, ऑर्डर की तारीख और वक्त का पता लगाने के लिए कर रहे हैं।

राजहरिया ने ट्वीट किया, ‘‘डोमिनोज इंडिया के 18 करोड़ उपभोक्ताओं की सूचना सार्वजनिक कर दी गयी है। हैकर ने डार्क वेब पर एक सर्च इंजन बनाया है। अगर आपने कभी भी डोमिनोज पर ऑनलाइन ऑर्डर किया है, तो संभवत: आपकी सूचना लीक हुई है। सूचना में नाम, ईमेल, मोबाइल, जीपीएस लोकेशन आदि शामिल है।’’

संपर्क करने पर डोमिनोज पिज्जा कंपनी स्वामित्व वाली कंपनी जुबिलियंट फूडवर्क्स ने बताया कि हाल ही में कंपनी में सुरक्षा संबंधी कुछ दिक्कत हुई है लेकिन उपभोक्ता की वित्तीय जानकारी लीक नहीं हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह