लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा शहर में हैकर ने पेयजल को जहरीला बनाने की कोशिश की

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:37 IST

Open in App

ओल्डस्मार (अमेरिका), नौ फरवरी (एपी) अमेरिका में एक हैकर ने फ्लोरिडा शहर के पानी आपूर्ति संयंत्र को नियंत्रित कर पानी में जहरीले रसायन मिलाने की कोशिश की। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इंटरनेट के माध्यम से प्रणाली के अधिक कम्प्यूटरीकृत और आसान बन जाने से खतरा बढ़ गया है।

पिनेलस काउंटी शेरिफ बॉब ग्वालटिएरी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक हैकर ने शुक्रवार को ओल्डस्मार शहर के जल शोधन प्रणाली को हैक कर पानी में सोडियम हाइड्रॉक्साइड की मात्रा बढ़ाने की कोशिश की। सोडियम हाइड्रॉक्साइड की मात्रा 100 प्रति दस लाख से बढ़ाकर 11,100 प्रति दस लाख कर दी गई।

पानी में एसिडिटी रोकने के लिए सोडियम हाइड्रॉक्साइड का कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है और इसकी मात्रा बढ़ने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

संयोग से एक सुपरवाइजर ने हैकर को ऐसा करते हुए देख लिया और इसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।

ग्वालटिएरी ने बताया कि लोगों का जीवन खतरे में नहीं था। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि घुसपैठिये “सोडियम हाइड्रॉक्साइड को खतरनाक स्तर तक ले गए।’’

सोडियम हाइड्रॉक्साइड त्वचा और आंखों में जलन पैदा कर सकता है।

शेरिफ ने कहा कि घुसपैठिया तीन से पांच मिनट तक सक्रिय था। जब वे बाहर निकल गए, तो प्लांट संचालक ने तुरंत उचित रासायनिक मिश्रण को बहाल कर दिया।

जांचकर्ताओं ने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि हमला कहां से हुआ - क्या हैकर घरेलू या विदेशी था।

एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और पिनैलस काउंटी शेरिफ कार्यालय मामले की जांच कर रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो