लाइव न्यूज़ :

अधिवक्ता का पता लगाने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर

By भाषा | Updated: November 9, 2021 01:47 IST

Open in App

रांची, आठ नवंबर पटना पुलिस द्वारा झारखंड के एक वकील एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक को उनके आवास से कथित तौर पर ले जाए जाने के एक दिन बाद, सोमवार को राज्य उच्च न्यायालय में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई जिसमें संबंधित अधिकारियों को अधिवक्ता की मौजूदा स्थिति के बारे में खुलासा करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया।

झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ के सचिव नवीन कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की पत्नी ने अदालत के समक्ष याचिका दायर की है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होने की उम्मीद है।

याचिका में कहा गया है कि झारखंड राज्य की राजधानी के सुखदेवनगर निवासी वकील रजनीश वर्धन को सात नवंबर की रात करीब 10.30 बजे पुलिस टीम उनके परिवार को कोई जानकारी दिए बिना उनके आवास से कथित तौर पर अपने साथ ले गई थी।

वर्धन की पत्नी श्वेता प्रियदर्शिनी ने झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ को सूचित किया और झारखंड के पुलिस महानिदेशक तथा रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालयों को भी ईमेल भेजकर अपने पति के बारे में जानकारी मांगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह