लाइव न्यूज़ :

हासन ने एमएनएम का घोषणापत्र जारी किया, गृहणियों के कौशल को विकसित करके उनके लिए आय का किया वादा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 16:22 IST

Open in App

कोयंबटूर, 19 मार्च मक्कल नीधि मय्यम प्रमुख और अभिनेता कमल हासन ने शुक्रवार को यहां अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया और गृहणियों के कौशल को विकसित करके उनके लिए आय का वादा किया।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास जैसी पहलों से महिलाएं हर महीने 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक कमा सकती हैं और ‘‘इसलिए हम इसे गृहणियों के लिए मेहनताना कहते हैं, न कि उन्हें खैरात देना कहते हैं।’’

तमिलनाडु की प्रमुख पार्टियों सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक और मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ने कुछ दिनों पहले अपने घोषणापत्रों में परिवार की मुखिया महिला को 1,500 रुपये और 1,000 रुपये की मदद देने का वादा किया था।

हासन ने कहा कि गृहणियों को कमाने के उचित अवसर देने की योजना है और इसका मतलब उन्हें सरकारी खजाने से खैरात बांटना नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसी पहलों से सरकार पर वित्तीय रूप से बोझ भी नहीं पड़ेगा और साथ ही महिलाएं अपने कौशल एवं काम से उचित पारिश्रमिक भी पा सकेंगी।

एमएनएम नेता ने अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि बिजली उत्पादन और वितरण निगम, परिवहन निगम जैसे सरकारी विभाग घाटे में हैं।

उन्होंने कहा कि परिवहन निगमों के कर्मचारियों को ‘शेयरधारक’ बनाकर सरकार द्वारा संचालित उद्यमों को लाभ में लाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा