लाइव न्यूज़ :

हासन ने ‘यूसूफ खान’ की प्रशंसा की, कहा कि भारतीय लोकतंत्र ‘बीमार’ है

By भाषा | Updated: December 15, 2020 00:31 IST

Open in App

डिंडीगुल (तमिलनाडु), 14 दिसंबर मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने सोमवार को 18वीं सदी के बागी कमांडर मोहम्मद युसूफ खान की ‘अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई’ के लिए प्रशंसा की और आरोप लगाया कि भारतीय लोकतंत्र अब बीमार हो गया है।

खान उर्फ मरूदानयगम (1725-64) की प्रशंसा करते हुए हासन ने कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और षड्यंत्र के तहत उन्हें फांसी पर लटका दिया गया।

उन्होंने पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह ‘सिपाही विद्रोह से करीब सौ वर्ष पहले हुआ’ और अंग्रेजों के खिलाफ खान की लड़ाई स्वतंत्रता के लिए ‘पहला सिपाही विद्रोह’ है।

हासन ने मरूदानयगम के जीवन, उस समय पर एक फिल्म बनाना चाहा था लेकिन यह परवान नहीं चढ़ सका।

उन्होंने कहा कि एक और ‘आंदोलन’ शुरू होना चाहिए क्योंकि भारतीय लोकतंत्र बीमार हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि भारतीय लोकतंत्र बीमार हो गया है।’’

हासन ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने उन्हें टॉर्च लाइट का चुनाव चिह्न नहीं दिया था और इससे वह विचलित नहीं हुए।

इससे पहले मदुरै में उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के बारे में नहीं बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन