लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में खुल गये जिम-योग केंद्र, पहले दिन बहुत कम लोग पहुंचे

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून राष्ट्रीय राजधानी में तीन महीने के अंतराल के बाद सोमवार को जिम और योग केंद्र खुल गये लेकिन पहले दिन काफी कम लोग पहुंचे। ऐसे में मालिकों को एक महीने में चीजें सामान्य होने की आस है ।

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए ये केंद्र बंद कर दिये गये थे। दिल्ली सरकार ने शनिवार को उन्हें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलने की अनुमति दी।

जिम-मालिकों एवं प्रशिक्षकों ने कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए समय समय पर इन प्रतिष्ठानों को संक्रमण मुक्त करने और उनकी क्षमता के बस 50 प्रतिशत तक लोगों को अलग अलग समयावधियों पर आने देने समेत अपनी योजना तैयार की है।

दिल्ली सरकार ने बैंक्वेट हॉल, बारात घरों और होटलों में 50 लोगों की उपस्थिति के साथ शादी आयोजन की भी अनुमति दी है । शहर में कोविड-19 की स्थिति में सुधार आने के बाद चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया शुरू की गयी थी।

दिल्ली जिम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चिराग सेठी ने कहा कि इस फिटनेस उद्योग ने दिशानिर्देशों के अनुपालन के साथ खुलने का अवसर दिये जाने का स्वागत किया है।

ब्लैक जिम के सुनील कुमार टांक ने बताया कि लोगों के मन में जिम में लौटने को लेकर अब भी आशंका है और स्थिति सामान्य होने में कम से कम एक महीना लग जाएगा।

सोमवार को जोरबाग में उनके जिम में सुबह से महज दो लोग आए जबकि साकेत एवं संगम विहार में 15 से अधिक लोग नहीं पहुंचे।

इंडियन जिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टांक ने कहा, ‘‘ तीसरी लहर को लेकर लोगों में बड़ी आशंका है। यह समझने की जरूरत है कि फिट रहकर ही वायरस के विरूद्ध प्रतिरोधक क्षमता को सुधारा जा सकता है।’’

उन्होंने अपने कर्मियों को जिम को सेनेटाइज करने और आने वालों का तापमान एवं ऑक्सीजन स्तर देखने के बाद ही अंदर आने की इजाजत देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम जिम में मास्क भी सुनिश्चित कर रहे हैं। ’’

वैसे तो जिम में कसरत के लिए जाना पड़ता है लेकिन योग केंद्र लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन काम कर रहे थे। दिल्ली सरकार ने तो उन्हें अपनी योग चटाई पर आने की इजाजत दी है लेकिन बहुतों ने स्टूडियो में आना पसंद नहीं किया।

आरोग्यम योग एंड मेडिटेशन स्टूडियो की ऋतु मल्होत्रा ने कहा कि भौतिक योग कक्षाओं में लोगों के लौटने में वक्त लगेगा।

मालवीय नगर में एनीटाइम फिटनेस के मालिक सेठी ने कहा कि वह जिम के सदस्यों को सुबह छह से लेकर रात नौ बजे तक 16 पारियों में 50-60 लोगों की संख्या में आने की अनुमति दे रहे हैं।

सेठी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ लोग (जिम में) वापस आने को लेकर रोमांचित हैं क्योंकि उन्होंने महसूस किया है कि कोविड-19 से लड़ने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया