वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद ने काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए जमीन दी

By भाषा | Updated: July 25, 2021 11:06 IST2021-07-25T11:06:40+5:302021-07-25T11:06:40+5:30

Gyanvapi Masjid in Varanasi gave land for Kashi Vishwanath Temple | वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद ने काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए जमीन दी

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद ने काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए जमीन दी

वाराणसी 25 जुलाई ज्ञानवापी मस्जिद का संचालन करने वाली समिति ने मस्जिद परिसर के बाहर की जमीन का एक हिस्सा काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को दिया है। इसके बदले मस्जिद समिति को दूसरा भूखंड दिया गया है।

मस्जिद से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद द्वारा 1700 वर्ग फुट की जमीन दी गयी है, जिसके बदले में मस्जिद को 1000 वर्ग फुट जमीन मिली है लेकिन दोनों भूखंड की कीमत बराबर है।

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि मंदिर को दी गयी जमीन वक्फ बोर्ड की संपत्ति का हिस्सा है। यह जमीन खरीदी नहीं जा सकती। इस लिए इस जमीन के बदले उतने मूल्य की ही जमीन मस्जिद समिति को सौंपी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gyanvapi Masjid in Varanasi gave land for Kashi Vishwanath Temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे