लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर नगर निगम खुले में कचरा फेंकने वालों के घरों के बाहर राम धुन बजाएगा

By भाषा | Updated: December 4, 2021 14:26 IST

Open in App

ग्वालियर, चार दिसंबर इस साल की राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के बाद हरकत में आते हुए ग्वालियर नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों को समझाने के लिए उनके घर के सामने ‘‘रामधुन’’ बजाने का फैसला किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राम धुन का जाप करने वाले भजन गायकों को घरों के बाहर भेजने का कदम उठाने का उद्देश्य सड़कों या खुले में कचरा फेंकने के कृत्य पर शर्मिदा कर लोगों को सुधारने का है। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखने में प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। यदि इसके बावजूद लोग नियम तोड़ते रहे तो ऐसे लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

ग्वालियर नगर निगम (जीएमसी) के आयुक्त किशोर कान्याल ने कहा कि निगम के कर्मचारी वाहनों के जरिए घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करते हैं लेकिन कई लोग अब भी अपने घरों के बाहर, सड़कों पर या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से अनुरोध किया जाएगा कि वे अपने घरेलू कचरे को निगम के वाहनों में डालें लेकिन यदि वे अपने तरीके नहीं बदलते हैं तो भजन गायकों के एक समूह को राम धुन सुनाने के लिए उनके घरों में भेजा जाएगा और यदि स्थिति में तब भी सुधार नहीं हुआ तो ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

कान्याल ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान जीएमसी ने सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले लोगों से पांच लाख रुपए का जुर्माना वसूला है।

उन्होंने कहा कि निगम लोगों के सहयोग से शहर में घर-घर से शत-प्रतिशत कूड़ा उठाने का अभियान चला रहा है।

मालूम हो कि राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर पिछले साल के 12वें स्थान से फिसलकर इस साल 15वें स्थान पर आ गया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर ने लगातार पांचवीं बार देश के स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान हासिल किया है जबकि प्रदेश की राजधानी भोपाल ने इस साल सातवां स्थान हासिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो