लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने किसान कार्यकर्ता अखिल गोगोई को मिली जमानत को बरकरार रखा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:30 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 अप्रैल गौहाटी उच्च न्यायालय ने किसान कार्यकर्ता अखिल गोगोई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के आदेश को बरकरार रखा है।

असम में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ 2019 में हुए प्रदर्शनों में कथित भूमिका के मामले में विशेष अदालत ने गोगोई को जमानत दी है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की याचिका खारिज करते हुए न्यायमूर्ति सुमन श्याम और न्यायमूर्ति मीर अल्फाज अली की पीठ ने कहा कि असैन्य हंगामे की कोई भी गतिविधि उस समय तक गैरकानूनी गतिविधियां (निषेध) कानून, 1967 के तहत नहीं आएगी, जब तक वह शांति भंग करने की मंशा से ना हो।

अदालत ने नौ अप्रैल को अपने आदेश में कहा, ‘‘अदालत के एक अक्टूबर, 2020 के फैसले और आदेश तथा हमारे समक्ष पेश सामग्री पर गौर करने के बाद हमारा विचार है कि याचिकाकर्ता को जमानत देते हुए एनआईए की विशेष अदालत द्वारा रखे गए विचार मामले के तथ्यों और परिस्थतियों के आधार पर उचित हैं।’’

अदालत ने कहा, ‘‘इसलिए हमें याचिकाकर्ता को जमानत देने के अदालत (एनआईए) के फैसले में कोई खामी नजर नहीं आ रही है...।’’

एनआईए द्वारा आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद विशेष अदालत ने एक अक्टूबर, 2020 को गोगोई को जमानत दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल