लाइव न्यूज़ :

PM मोदी और शिजो आबे के दौरे से पहले असम की सड़कें के डिवाइडर चादरों से ढके गए, ताकि पान खाकर न थूकें लोग

By भाषा | Updated: December 6, 2019 17:40 IST

गुवाहाटीः वीवीआईपी बैठक से पहले सौंदर्यीकरण कार्य के तहत शहर के मुख्य सड़क के डिवाइडरों को काले और सफेद रंगों से रंगा गया था लेकिन कुछ ही मिनटों में डिवाइडर पान के लाल दागों से अटे पड़े थे। 

Open in App

गुवाहाटी में जी एस रोड पर ताज़े रंगे सड़क के डिवाइडरों पर 'पान' के दाग की समस्या से निपटने के लिए यहां के अधिकारियों ने कंक्रीट सेपरेटर को पॉलीथीन की चादरों से ढंक दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे की 15 दिसंबर को गुवाहाटी में प्रस्तावित बैठक को ध्यान में रखते हुए किया गया है। 

वीवीआईपी बैठक से पहले सौंदर्यीकरण कार्य के तहत शहर के मुख्य सड़क के डिवाइडरों को काले और सफेद रंगों से रंगा गया था लेकिन कुछ ही मिनटों में डिवाइडर पान के लाल दागों से अटे पड़े थे। 

सड़क डीवाइडरों को बार बार रंगने से बचने के लिए गुवाहाटी नगर निगम ने डीवाइडरों को प्लास्टिक की चादरों से ढकने का फैसला किया है। 

निगम के सूत्रों ने बताया पॉलीथीन की चादरें भी लोगों को डीवाइडर पर पान थूकने से नहीं रोक सकीं लेकिन चादरों के कारण नए रंगे सेपरेटर पान के दाग से अनछुए बच गए। 

नगर निगम कर्मियों ने मीडिया को बताया कि क्षेत्र में आने वाले कुछ लोग जिनके पास समाज में रहने का ढंग नहीं है वे अपनी गाडियों को धीमा करने के बाद शीशे नीचे कर सड़क के डीवाइडरों पर पान की पीक मार देते हैं। एक कालेज के विद्यार्थी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए जिससे दूसरे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से पहले दो बार सोचें।

टॅग्स :असमनरेंद्र मोदीशिंजो अबे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया