विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल?, असम विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2026 11:53 IST2026-03-05T11:53:35+5:302026-03-05T11:53:56+5:30

GUWAHATI: आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, असम में गुरुवार को तीन कांग्रेस विधायक कमलाख्या दे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास दो अन्य नेताओं के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।

GUWAHATI 3 Congress MLAs Kamalakhya De Purakayastha, Sashikanta Das and Basanta Das joined ruling BJP in Assam along 2 other leaders | विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल?, असम विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को झटका

photo-ani

GUWAHATI: असम में कांग्रेस के तीन विधायक-कमलाख्या डे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास- दो अन्य नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बृहस्पतिवार को शामिल हो गए। राज्य की भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा की मौजूदगी में इन सभी नेताओं को यहां एक कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाई। दो अन्य नेताओं के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। यह घटनाक्रम असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोराह के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद हुआ है।

126 सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है। पुरकायस्थ करीमगंज (उत्तर) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि शशिकांत दास और बसंत दास क्रमशः राहा और मंगलदोई (एससी) से मौजूदा विधायक हैं। भाजपा में शामिल होने वाले दो अन्य नेता पूर्व कांग्रेस संयुक्त सचिव परशा बॉब कलिता और पूर्व तृणमूल कांग्रेस महासचिव कंगन नाथ हैं।

माना जाता है कि ये तीनों विधायक मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के करीबी हैं और पिछले कुछ वर्षों से खुले तौर पर भाजपा का समर्थन करते रहे हैं। शशिकांत दास ने 2021 में सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियों के लिए अपना समर्थन घोषित किया था।

इससे पहले, 22 फरवरी को भूपेन बोराह के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को झटका लगा था। पिछले महीने, दो अन्य विधायक - अब्दुल राशिद मंडल और शेरमन अली अहमद - रायजोर दल में शामिल हो गए। मंडल और अहमद क्रमशः गोलपारा (पश्चिम) और बागबर निर्वाचन क्षेत्रों से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

Web Title: GUWAHATI 3 Congress MLAs Kamalakhya De Purakayastha, Sashikanta Das and Basanta Das joined ruling BJP in Assam along 2 other leaders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे