मुंबई में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गुटखा, पान मसाला जब्त, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 3, 2021 01:11 IST2021-01-03T01:11:20+5:302021-01-03T01:11:20+5:30

Gutkha worth more than Rs 1 crore in Mumbai, Pan masala seized, two people arrested | मुंबई में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गुटखा, पान मसाला जब्त, दो लोग गिरफ्तार

मुंबई में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गुटखा, पान मसाला जब्त, दो लोग गिरफ्तार

मुंबई, दो जनवरी दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में दो लोगों के पास से 1.22 करोड़ रुपये मूल्य का गुटखा और पान मसाला जब्त किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा की खुफिया इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर नारियली गली के भारत बाजार में छापेमारी कर यह सामान जब्त किया।

उन्होंने कहा कि दोनों को सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और नागपाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gutkha worth more than Rs 1 crore in Mumbai, Pan masala seized, two people arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे