लाइव न्यूज़ :

भिवंडी में 1.74 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य के गुटखा एवं प्रतिबंधित उत्पाद जब्त किये गये

By भाषा | Updated: January 16, 2021 16:52 IST

Open in App

ठाणे, 16 जनवरी महाराष्ट्र के भिवंडी में शनिवार को पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 1.74 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य के गुटखा और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किये।

नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर तड़के पुलिस ने दापोडा में एक गोदाम पर छापा मारा और उसके परिसर में खड़े एक कंटेनर ट्रक से गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किये।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक अमीन इलियास खान (26) को गिरफ्तार किया है और ट्रक एवं गोदाम के मालिक की तलाश की जा रही है। इस गोदाम में प्रतिबंधित सामग्री रखी जाती थी।

पुलिस ने इस सिलसिले में भादंसं की संबंधित धाराओं तथा खाद्य एवं दवा प्रशासन विनियम के तहत मामला दर्ज किया है और पता लगाने में जुटी है कि ये चीजें कहां से लायी गयी थीं और कहां पहुंचायी जा रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह