लाइव न्यूज़ :

गुरुंग ने साधा भाजपा पर निशाना, चुनाव में ममता को समर्थन देने की बात दोहराई

By भाषा | Updated: December 14, 2020 01:21 IST

Open in App

कोलकाता, 13 दिसंबर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रमुख बिमल गुरुंग ने रविवार को अलीपुरद्वार जिले में एक जनसभा के दौरान 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समर्थन देने की बात दोहराई।

उन्होंने केन्द्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर गोरखाओं के लिये अलग राज्य के मुद्दे के स्थायी समाधान के लिये ''कभी भी गंभीरता नहीं दिखाने'' का आरोप लगाया।

गुरुंग ने गोरखाओं की बड़ी आबादी वाले जिले के वीरपाड़ा में रैली में कहा, ''मोदीजी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) कृपया जवाब दीजिये। आपने हमारी मांग के स्थायी समाधान के लिये क्या किया?''

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत बनर्जी ने विकास और आर्थिक प्रगति के मामले में समुदाय से किये गए वादों को पूरा किया। लिहाजा, हमने आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह