लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान श्रमिकों को पीटते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:04 IST

Open in App

गुरुग्राम (हरियाणा), 16 दिसंबर गुरुग्राम में अतिक्रमण-रोधी अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा एक श्रमिक परिवार को डंडों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि व्यवस्था कायम रखने के लिये पुलिस ने ''हल्का बल'' प्रयोग किया।

सोहना चौक के निकट जेल परिसर की भूमि को खाली कराने के लिये गुरुग्राम नगर निगम ने यह अभियान शुरू किया था। निगम की अतिक्रमण रोधी टीम पुलिसकर्मियों और जेसीबी के साथ टीम वहां पहुंची। उन्होंने झुग्गियों में रह रहे लोगों से भूमि खाली करने को कहा और फिर जेसीबी से झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया।

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं और बच्चे निगम की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं जिसने पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रेरित किया। इस वीडियो में पुलिसकर्मी एक महिला और बच्चे को डंडों से पीटते देखे जा सकते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि निगम के अनुरोध पर व्यवस्था कायम करने के लिये पुलिसकर्मियों को वहां भेजा गया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने केवल ''हल्का बल'' प्रयोग किया और ऐसे अभियानों के दौरान यह आम बात है।

नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार निगम की टीम ने 100 से अधिक झुग्गियों को तोड़ दिया और निवासियों को उस जगह पर दोबारा झुग्गियां नहीं बनाने की चेतावनी दी।

स्नेह बाला (55) उन लोगों में शामिल हैं, जिनकी झुग्गी ढहा दी गई। उन्होंने कहा, ''हमारे साथ दो दिन का बच्चा भी है और उसकी मां अब भी अस्पताल में है। हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया। इस हालत में हम कहां जाएं?''

उन्होंने कहा, ''हम कई महीने से यहां रहे थे और इस भूमि को लेकर भागने वाले तो नहीं थे। हमें बस कुछ समय चाहिये था। यह अन्याय है।''

फरजाना का घर भी अभियान में उजड़ गया। उसने कहा, ''हमें सड़कों पर रहने वाले लोग हैं और हमारे सिर पर बस छत थी। लोगों ने हमें कंबल, खाना और अन्य सामान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन