लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः तोड़ते वक्त भरभरा कर गिरी पुरानी इमारत, एक मजदूर की मौत, 2 को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2022 11:19 IST

पुलिस ने बताया कि  इमारत जर्जर हालत में थी जिसकी स्थिति बारिश के कारण और भी खराब हो गई थी। हादसे के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

Open in App
ठळक मुद्देपुरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था, इसी दौरान ढह गई। यह इमारत तीन मंजिला थी। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि 2 को बचा लिया गया।

गुरुग्रामः गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज 1 में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक तीन मंजिला पुरानी इमारत के ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। इमारतउस समय ढह गई जब उसे तोड़ने का काम किया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि घटना सोमवार सुबह करीब 7.20 बजे हुई जब मजदूर इमारत की पहली मंजिल को गिरा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, घटन में चार मजदूर फंस गए थे, जिनमें से दो को बचा लिया गया है।

उपायुक्त निशांत यादव ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि हमने इसमें एक जांच कमेटी बनाई है। मलबे में कुल 4 लोग फंसे थे जिसमें 2 को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि एक की मृतक होने की पुष्टि हुई है और एक अभी भी फंसा हुआ है। उसे निकालने का प्रयास किए जा रहा है। यादव ने कहा कि नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

डीसीपी वेस्ट, दीपक सहारन ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था, इसी दौरान इमारत ढह गई। यह इमारत तीन मंजिला थी। इसमें कुछ मजदूर फंस गए थे जिनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है। दीपक सहारन ने कहा कि  यहां सारी टीमें मौके पर तैनात हैं।  बचाव अभियान के लिए 150 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि  इमारत जर्जर हालत में थी जिसकी स्थिति बारिश के कारण और भी खराब हो गई थी। हादसे के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय 20 से अधिक मजदूर मौके पर मौजूद थे। इमारत बहुत पुरानी थी जिसे 26 सितंबर से ध्वस्त किया जा रहा था। 

टॅग्स :गुरुग्रामईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया