लाइव न्यूज़ :

Gurugram mall: गुरुग्राम मॉल पर सियासी संग्राम, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर किया हमला, बीजेपी ने कहा- आखिर मॉल कहां बन रहा है?

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2022 18:22 IST

Gurugram mall: जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा है कि झूठ, फरेब और चरित्र हनन करने के प्रयास का पर्दाफाश हो गया है। भाजपा के नेतागण पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे। मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र और झारखंड में जो हो रहा है, वह पूरा देश देख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। भाजपा ने गोदी मीडिया के साथ मिलकर मेरा मॉल बताकर पूरे दिन झूठा प्रचार किया गया।विधानसभा और प्रेस कांफ्रेस में साक्ष्य और सबूतों सहित बताया की यह मॉल भाजपा नेताओं का है।

पटनाः गुरुग्राम के मॉल को लेकर जारी सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस मॉल को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बताया जा रहा था, उस व्हाइटलैंड कंपनी का कहना है कि तेजस्वी यादव का इस कंपनी और मॉल से कोई संबंध नहीं है। अब तेजस्वी यादव ने भाजपा पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उनका संबंध मॉल से बताकर उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया गया। यह भाजपा की सुनियोजित साजिश थी। उन्होंने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने एक खबर का फोटो भी शेयर किया है, जिसमें व्हाइटलैंड कंपनी द्वारा तेजस्वी यादव का मॉल से संबंध नकारते हुए बयान है।

तेजस्वी ने लिखा है कि दो दिन पहले गुरुग्राम में जिस मॉल पर सीबीआई ने छापेमारी की। उसे भाजपा ने गोदी मीडिया के साथ मिलकर मेरा मॉल बताकर पूरे दिन झूठा प्रचार किया गया। मैंने तुरंत विधानसभा और प्रेस कांफ्रेस में साक्ष्य और सबूतों सहित बताया कि यह मॉल भाजपा नेताओं का है।

उन्होंने आगे लिखा है कि भाजपा के प्रकोष्ठ सीबीआई, ईडी एवं भाजपा द्वारा संपोषित व संपादित गोदी मीडिया द्वारा यह सब प्रकरण सुनियोजित तरीके से किया जाता है ताकि इसमें हमारी बदनामी हो तथा विपक्ष को अविश्वसनीय बनाया जा सके। उन्होंने लिखा कि भाजपा की कुछ पीआर कंपनियां, जिन्होंने चैनल, पोर्टल और अख़बार के नाम पर पंजीकरण करा रखा है।

वो जानबूझकर ऐसी खबरें चलाते है ताकि लोगों तक झूठी खबरें पहुंचाकर विपक्षी नेताओं का चरित्र हनन तथा जनता को गुमराह किया जा सके। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी व्हाइटलैंड कंपनी का बयान शेयर करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि भेद खुल गया…झूठे प्रचार के हाथ-पैर नहीं होते इसलिए बहुत देर तक चल नहीं पाता।

ललन सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा है कि झूठ, फरेब और चरित्र हनन करने के प्रयास का पर्दाफाश हो गया है। भाजपा के नेतागण पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे। मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र और झारखंड में जो हो रहा है, वह पूरा देश देख रहा है। नैतिकता का पाठ पढ़ाने के बजाय पहले खुद नैतिकता का पाठ पढ़ें।

उधर, अब भाजपा ने भी इसपर पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि सीबीआई ने जब छपेमारी किया तो यह नहीं कहा था कि गुरुग्राम स्थित मॉल तेजस्वी यादव का है। भाजपा ने भी यह बात नहीं कही थी। जिसने कहा उस पर तेजस्वी को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप द्वारा कहा गया था कि हरियाणा के संजय यादव का मॉल गुड़गांव में बन रहा है।

ऐसे में तेजस्वी को बताना चाहिए कि वह मॉल कहां बन रहा है? उन्होंने कहा कि तेजस्वी बताए कि संजय यादव का हरियाणा से क्या संबंध है? वे सरकारी बैठकों में बैठ कर निर्देशित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बताएं कि रेलवे में जिस हृदयानंद की खलासी पद पर नियुक्ति बिना विज्ञापन के हुई उन्होंने हेमा यादव के नाम से 70 लाख की संपत्ति दान की।

लालू जी के खटाल में जो चारा खिलाता था और जिसे इंदिरा आवास भी मिला था, उसने तेजस्वी और तेजप्रताप के नाम से कैसे दान किया? ऐसे ही आरोपों के बाद तेजस्वी से नीतीश कुमार ने स्पष्टीकरण मांगा था। नहीं दिया तो खुद मुख्यमंत्री से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :तेजस्वी यादवगुरुग्रामआरजेडीBJPजेडीयूलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया