लाइव न्यूज़ :

महिला सुरक्षा को लेकर निकले थे बाइक रैली में शामिल होने, रफ्तार ने ले ली जान

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 6, 2018 15:15 IST

ये बाइकर्स हाइवे राइडर्स बाइकिंग ग्रुप के बैनर तले फरीदाबाद रोड पर राइड अगेंस्ट मोलेस्टेशन मुहिम में हिस्सा लेने गुरुग्राम पहुंचे थे। 

Open in App

गुरुग्राम, 6 अगस्त:  समाजसेवा करने वाले चार दोस्त महिला सुरक्षा का लेकर  फरीदाबाद से गुरुग्राम तक बाइक रैली पर निकलते हैं। लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल भी इल्म नहीं था कि इस बाइक रैली में उनके इस बाइक रैली में एक दोस्त की मौत हो जाएगी।  ये बाइकर्स हाइवे राइडर्स बाइकिंग ग्रुप के बैनर तले फरीदाबाद रोड पर राइड अगेंस्ट मोलेस्टेशन मुहिम में हिस्सा लेने गुरुग्राम पहुंचे थे। 

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह की है। जिस शख्स की मौत हुई, उसकी उम्र 29 साल बताई जा रही है। पेशे से वह  इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर था। इस घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने कहा कि बाइक सवारों की टक्कर कार से हुई थी। 

हाइवे राइडर्स के बाइकिंग ग्रुप के आयोजक पंकज चौहान ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। जब ये ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी फरीदाबाद की ओर से एक तेज रफ्तार फोर्ड कार ने अपना संतुलन खो दिया और बाइकर्स को टक्कर मार दी। पुलिस ने फोर्ड के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी कार चालक प्रवीण सिंह फरीदाबाद का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर है। आरोपी ड्राइवर सुबह अपनी जॉब पर जा रहा था और कार चलाते समय घबरा गया था, जिसकी वजह से कार का बैलेंस बिगड़ा और ये भीषण सड़क हादसा हुआ। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :गुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया