लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर वाहनों के आवाजाही पर 1 मई से बढ़ाई जाएगी और अधिक सख्ती

By अनुराग आनंद | Updated: April 30, 2020 15:52 IST

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने 1 मई 2020 को सुबह 10 बजे से जिले की सभी सीमाओं पर क्रास-मूवमेंट पर सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारी वाहनों, बैंकिंग सुविधाओं, रसोई गैस, औषधियों से संबंधित वाहनों को आने की अनुमति रहेगी।फरीदाबाद बॉर्डर पर कहा गया कि डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, बैंककर्मियो को अपने कार्यस्थल पर रहने की व्यवस्था करनी होगी।

गुरुग्रामः  जिला प्रशासन ने 1 मई 2020 को सुबह 10 बजे से जिले की सभी सीमाओं पर क्रास-मूवमेंट को लेकर सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, सीमा को पूरी तरह सील करने की खबर नहीं है, लेकिन सीमा पर वाहनों के आवाजाही की सख्ती से जांच की बात कही गई है।

दरअसल, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के आदेश के बाद दिल्ली से लगी राज्य की सीमाओं को बंद किया गया है, लेकिन आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी गई है। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस और बैंक कर्मचारियों को उनके पहचान पत्र से केवल दोपहर गुरूवार दोपहर 12 बजे तक फरीदाबाद समेत दिल्ली-हरियाणा के कई सीमा पर अनुमति दी गई थी।

फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर यशपाल ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए और फरीदाबाद के लोगों का स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए प्रदेशों से आने वाले सरकारी कर्मचारियों पर रोक लगाई गई है। हालांकि जरूरी चीजों के लिए अनुमति रहेगी।

आदेश में कहा गया था कि भारी वाहनों, बैंकिंग सुविधाओं, रसोई गैस, औषधियों से संबंधित वाहनों को आने की अनुमति रहेगी। इसके लिए अलग से एक लेन की व्यवस्था की जाएगी। 

कहा गया था कि डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, बैंककर्मियो को अपने कार्यस्थल पर रहने की व्यवस्था करनी होगी। एंबुलेंस के आने-जाने पर रोक नहीं रहेगी। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में केंद्र सरकार द्वारा जारी पास को मान्यता दी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह नियम तीन मई तक के लिए लागू किया गया है।

बता दें, बीते दिन प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि दिल्ली से लगी राज्य की सीमाओं को बंद कर दिया गया है, लेकिन आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी जाएगी। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी से आने वाले लोगों पर सख्त प्रतिबंध होंगे। जहां तक कोविड-19 मामलों का संबंध है, अगर सीमाएं 15-20 दिनों तक बंद रहीं तो हरियाणा अच्छी स्थिति में रहेगा। विज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनगुरुग्रामदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया