लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों की सेवा कर रहे हैं गुरुद्वारा लंगर साहिब श्री हज़ूर साहिब

By शीलेष शर्मा | Updated: January 13, 2021 18:01 IST

लंगर को लेकर गुरुद्वारा ने कहा कि हम सालों साल आंदोलनकारियों को खिलाते रहेंगे ,जब तक तीनों काले क़ानून सरकार खत्म नहीं करती न तो किसान घर लौटेगा और न हमारा लंगर बंद होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे1 दिसंबर से शुरू हुये इस लंगर में हर रोज़ हज़ारों आंदोलनकारी किसान सुबह की चाय से लेकर सुबह शाम का भोजन ,दोपहर की चाय ,नाश्ता ले रहे हैं।गुरुद्वारा लंगर साहिब श्री हज़ूर साहिब ,नांदेड़ के इस लंगर को चलाने की ज़िम्मेदारी इसकी पीलीभीत शाखा को सौंपी गयी है।

नयी दिल्ली ,13 जनवरी। गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे आंदोलनकारी किसानों के लिये चल रहे लंगरों में गुरुद्वारा लंगर साहिब श्री हज़ूर साहिब ,नांदेड़ का लंगर इन दिनों सबसे अधिक चर्चा में है ,दरअसल जो भी 25 से अधिक लंगर यहाँ किसानों की सेवा में लगे हैं ,नांदेड़ वाला लंगर सबसे बड़ा है। 1 दिसंबर से शुरू हुये इस लंगर में हर रोज़ हज़ारों आंदोलनकारी किसान सुबह की चाय से लेकर सुबह शाम का भोजन ,दोपहर की चाय ,नाश्ता ले रहे हैं।

 इस लंगर में चाय ,चावल , रोटी ,दाल ,अनेक किस्म की सब्जीयां ,गाज़र का हलवा ,मैक्रोनी और दूसरी खाने की चीजें दी जा रही हैं।  गुरुद्वारा लंगर साहिब श्री हज़ूर साहिब ,नांदेड़ के इस लंगर को चलाने की ज़िम्मेदारी इसकी पीलीभीत शाखा को सौंपी गयी है जो जत्थेदार मोहन सिंह की देख रेख में चल रहा है। 

जत्थेदार मोहन सिंह के होंसले काफ़ी बुलंद हैं ,वह कहते हैं बाबा नरेंद्र सिंह और बाबा बलविंदर सिंह के आशीर्वाद से यह लंगर तब तक चलता रहेगा जब तक किसान यहां बैठे हैं ,सरकार लाठी चलवाये ,गोली चलवाये या बम डलवाये हम यहाँ से जाने वाले नहीं हैं। 

बकौल जत्थेदार मोहन सिंह "यह हमारी 550 पुरानी परंपरा है कि किसान दूसरों को खिला कर खुद खाता है " उन्होंने बताया कि यहाँ के स्थानीय सेवादार भोजन पकाने का काम कर रहे हैं ,खाने के सामान से भंडार भरे पड़े हैं। 

टॅग्स :किसान आंदोलनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन