पिछले 500 वर्षों से मानवता को रास्ता दिखा रहे गुरु नानक के उपदेश: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: November 19, 2021 23:05 IST2021-11-19T23:05:40+5:302021-11-19T23:05:40+5:30

Guru Nanak's teachings showing the way to humanity for last 500 years: J&K Lieutenant Governor | पिछले 500 वर्षों से मानवता को रास्ता दिखा रहे गुरु नानक के उपदेश: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

पिछले 500 वर्षों से मानवता को रास्ता दिखा रहे गुरु नानक के उपदेश: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

जम्मू, 19 नवंबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व के अवसर पर यहां चांद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और कहा कि उनके उपदेश पिछले 500 वर्षों से मानवता को रास्ता दिखा रहे हैं।

उन्होंने सभी के लिए शांति, सुख और समृद्धि की कामना की।

सिन्हा ने कहा, "गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पिछले 500 वर्षों से पूरी मानवता को रास्ता दिखा रही हैं। दिव्य गुरु ने नि:स्वार्थ सेवा को एक अनमोल गुण माना और इसे प्रचारित किया।"

उन्होंने कहा कि गुरु नानक के उपदेशों का एक-एक शब्द आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना 500 साल पहले था।

उपराज्यपाल ने गुरुद्वारे में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "हम सभी का कर्तव्य है कि हम गुरु नानक देव जी के संतोष और नि:स्वार्थ सेवा के मंत्र को आत्मसात करें तथा इसे जन-जन तक फैलाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Guru Nanak's teachings showing the way to humanity for last 500 years: J&K Lieutenant Governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे