लाइव न्यूज़ :

गुरमीत राम रहीम ने की पेट दर्द की शिकायत, पीजीआईएमएस रोहतक में हुई जांच

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:14 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन जून डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की रोहतक में पीजीआईएमएस अस्पताल में बृहस्पतिवार को चिकित्सा जांच हुई। सुनारिया जेल में बंद सिंह ने पेट में दर्द की शिकायत की थी।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह (53) को रोहतक की सुनारिया जेल से भारी पुलिस सुरक्षा में पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लाया गया।

उन्होंने बताया कि सिरसा में स्थित डेरा के प्रमुख की कुछ जांच हुई जिनमें पेट का सीटी स्कैन भी शामिल है। बाद में उसे वापस जेल भेज दिया गया।

सिंह को तीन हफ्ते पहले चक्कर आने और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था।

उस समय अस्पताल में रात भर रखने के बाद डेरा प्रमुख को छुट्टी दे दी गई थी।

डॉक्टरों के सात सदस्यीय बोर्ड की जांच में हालत स्थिर पाए जाने के बाद सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

डेरा प्रमुख अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में दोषी पाए जाने के बाद 2017 से ही सुनारिया जेल में बंद है।

पंचकुला में एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में उसे बलात्कार के दो मामलों में 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू