लाइव न्यूज़ :

गुर्जरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 20:31 IST

Open in App

जयपुर, तीन नवंबर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर गुर्जरों का आंदोलन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारियों के दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर पटरी पर बैठे होने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया वहीं रोडवेज ने कुछ बसों का संचालन बंद कर दिया।

संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के समर्थक बयाना के पास पीलूपुरा में रेल लाइन पर बैठे हैं। इससे दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित है। कुछ सड़क मार्ग भी इस आंदोलन से प्रभावित हैं।

वहीं, रेलवे ने तीसरे दिन पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल पर हिंडौन सिटी—बयाना रेल खंड पर रेल यातायात अवरूद्ध होने के कारण नई दिल्ली—इंदौर, गाजीपुर सिटी—बांद्रा टर्मिनस, इंदौर नई दिल्ली , हजरत निजामुद्दीन—उदयपुर सिटी सहित नौ सवारी गाडियों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया है। मंगलवार को जनशताब्दी रद्द की गई।

राजस्थान रोडवेज के भरतपुर डिपो द्वारा संचालित बयाना रूट की बसों का संचालन बंद किया गया है।

रोडवेज के भरतपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार बंसल ने बताया कि गुर्जर आंदोलन के कारण बयाना—हिंडौन—करौली रूट पर रोडवेज की बसों का संचालन बंद किया गया है।

बैंसला ने बताया कि सरकार की ओर से प्रशासनिक अधिकारी नीरज के पवन मंगलवार को उनसे मिलने आये थे। बुधवार सुबह इस मुद्दे पर फिर से चर्चा की जायेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित