लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन समाप्त

By भाषा | Updated: November 12, 2020 12:13 IST

Open in App

जयपुर, 12 नवंबर सरकार के साथ सहमति बनने के बाद गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने बयाना में जारी अपना 11 दिन पुराना आंदोलन बृहस्पतिवार की सुबह समाप्त कर दिया।

इसके साथ ही दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गयी है और कई जिलों में बंद पड़ी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी चालू हो गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि आरक्षण सहित अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल की बुधवार को यहां मंत्रिमंडलीय उप समिति के साथ बैठक हुई जिसमें छह बिंदुओं पर सहमति बनी थी।

पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रेक पर बैठे गुर्जर समाज के लोग बृहस्पतिवार को अपने घरों को लौट गए। इसके साथ ही भरतपुर सहित कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गयी हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि गुर्जर आंदोलन समाप्त हो जाने के कारण प्रभावित रेल संचालन बहाल कर दिया गया है। जो ट्रेन बदले हुए मार्ग पर चल रही थीं, उन्हें अब उनके मूल मार्ग पर चलाया जाएगा।

आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारी बयाना के पीलूपुरा के पास दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर पटरी पर बैठे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह