लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन समाप्त

By भाषा | Updated: November 12, 2020 15:46 IST

Open in App

जयपुर, 12 नवंबर सरकार के साथ सहमति बनने के बाद गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने बयाना में जारी अपना 11 दिन पुराना आंदोलन बृहस्पतिवार सुबह समाप्त कर दिया।

इसके साथ ही दिल्ली- मुंबई रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गयी है और कई जिलों में बंद पड़ी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी चालू हो गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि आरक्षण सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रही गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की बुधवार को यहां मंत्रिमंडलीय उप समिति के साथ बैठक हुई जिसमें छह बिंदुओं पर सहमति बनी थी।

पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक पर बैठे गुर्जर समाज के लोग बृहस्पतिवार को अपने घरों को लौट गए। इसके साथ ही भरतपुर सहित कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गयी हैं। गुर्जर नेता विजय बैंसला ने कहा, ‘'सरकार के साथ हमारा बुधवार को समझौता हुआ। हम रेल ट्रैक खाली कर रहे हैं। रेल सेवा शीघ्र ही बहाल हो जाएगी।'’

उत्तर- पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि गुर्जर आंदोलन समाप्त हो जाने के कारण प्रभावित रेल संचालन बहाल कर दिया गया है और जो रेलगाड़ियां बदले हुए मार्ग पर चल रही थीं उन्हें उनके मूल मार्ग पर चलाया जाएगा।

आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारी बयाना के पीलूपुरा के पास दिल्ली- मुंबई रेल मार्ग पर पटरियों पर बैठे थे। इस बार आंदोलन एक नवंबर से 11 नवंबर तक चला।

बुधवार को मंत्रिमंडलीय उप समिति के तीन सदस्य और गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बीच कई घंटे की चर्चा के बाद छह बिंदुओं पर सहमति बनी और समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। समझौते के बाद ऊर्जा मंत्री बी डी कल्ला ने बताया कि कई साल पहले गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान तीन मृतकों कैलाश गुर्जर, मान सिंह गुर्जर और प्रदीप गुर्जर के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच- पांच लाख रूपये की सहायता राशि तथा संबंधित परिवार के आश्रितों को नियुक्ति पत्र जारी किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा