लाइव न्यूज़ :

कोविड रोधी टीकाकरण के मामले में पहले स्थान पर है गुड़गांव : विज

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 जून हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि टीकाकरण पर केन्द्र सरकार द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में गुड़गांव 24 शहरों में पहले स्थान पर रहा, जहां 49.3 प्रतिशत लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं।

विज ने कहा कि 12 जून तक गुड़गांव में 8.5 लाख से अधिक लोगों को टीके के दोनों खुराक लगाए जा चुके हैं। 18 साल के अधिक लोग कोविड रोधी टीका लगवा सकते हैं।

विज ने टीकाकरण पर श्रेणीवार जानकारी साझा करते हुए यहां एक बयान में कहा कि 60,029 स्वास्थ्य कर्मियों और 55,408 कोरोना योद्धाओं को टीकों की दोनों खुराकें लगायी जा चुकी हैं। 60 साल या उससे अधिक आयु के 4,88,009 और 18 से 44 साल की उम्र के 2,47,708 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा, ''44.9 प्रतिशत लोगों को टीका लगाने के साथ ही इंदौर (मध्य प्रदेश) सर्वे में दूसरे स्थान पर रहा है। कोलकाता 42.7 प्रतिशत के साथ तीसरे, चेन्नई 39.2 प्रतिशत के साथ चौथे और वडोदरा (गुजरात) 38.7 प्रतिशत के साथ पांचवे स्थान पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र