लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: आठ जगहों पर नमाज के लिए दी गई मंजूरी वापस, स्थानीय लोग लगातार कर रहे थे विरोध

By विशाल कुमार | Updated: November 3, 2021 12:54 IST

गुरुग्राम प्रशासन ने आगे कहा कि यदि अन्य स्थानों पर भी स्थानीय लोगों को आपत्ति है तो वहां भी नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. नमाज किसी भी मस्जिद, ईदगाह या किसी निजी या निश्चित स्थान पर पढ़ी जा सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में 37 जगहों पर नमाज अदा करने के लिए मंजूरी दी गई थी.कई स्थानों पर स्थानीय लोग शुक्रवार की नमाज का विरोध कर रहे थे.चार दिन पहले ही पुलिस ने नमाज बाधित करने पर 26 लोगों को गिरफ्तार किया था.

नई दिल्ली:गुरुग्राम प्रशासन ने खुले में नमाज अदा करने के लिए जिन 37 स्थानों पर मंजूरी दी थी मंगलवार को उसमें से आठ स्थलों पर से नमाज अदा करने की अनुमति वापस ले ली है.

चार दिन पहले ही गुड़गांव पुलिस ने शुक्रवार की नमाज को बाधित करने का प्रयास करने के आरोप में दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों सहित 26 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जिला प्रशासन के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, स्थानीय लोगों और आरडब्ल्यूए की आपत्ति के बाद अनुमति रद्द कर दी गई.

इन आठ स्थलों में सेक्टर 49 में बंगाली बस्ती, डीएलएफ फेज-3 के वी ब्लॉक, सूरत नगर फेज-1, खेरकी माजरा गांव के बाहरी इलाके, द्वारका एक्सप्रेसवे के पास दौलताबाद गांव के बाहरी इलाके, सेक्टर 68 में रामगढ़ गांव के पास, डीएलएफ स्क्वायर टॉवर के पास और रामपुर गांव से नखरोला रोड तक शामिल हैं.

बयान में कहा गया है कि किसी भी सार्वजनिक और खुले स्थान पर नमाज अदा करने के लिए प्रशासन की अनुमति आवश्य होती है.

प्रशासन ने आगे कहा कि यदि अन्य स्थानों पर भी स्थानीय लोगों को आपत्ति है तो वहां भी नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. नमाज किसी भी मस्जिद, ईदगाह या किसी निजी या निश्चित स्थान पर पढ़ी जा सकती है.

जिला प्रशासन ने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर चर्चा करने और भविष्य में नमाज अदा करने के लिए स्थानों की पहचान करने के लिए गुरुग्राम के उपायुक्त यश गर्ग द्वारा एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें एक सबडिविजनल मजिस्ट्रेट, एक सहायक पुलिस आयुक्त और धार्मिक संगठनों और नागरिक समाज समूहों के सदस्य शामिल हैं.

समिति यह सुनिश्चित करेगी कि किसी सड़क, चौराहे या सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा न की जाए. इसके अलावा, यह नमाज अदा करने के लिए जगह निर्धारित करते समय स्थानीय लोगों से सहमति लेगा.

इससे पहले कई मौकों पर गुरुग्राम के निवासियों ने सार्वजनिक मैदान पर शुक्रवार की नमाज के खिलाफ शिकायत की थी और विरोध प्रदर्शन किया था.

टॅग्स :गुरुग्रामPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?