लाइव न्यूज़ :

अंडरपास की दीवारों पर स्वर्ण मंदिर की पेंटिंग बनाए जाने पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने आपत्ति की

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सत्येन्द्र जैन को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह आश्रम चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास की दीवारों पर स्वर्ण मंदिर की पेंटिंग ना बनवाएं।

सिरसा ने सिख धर्म आचार संहिता के अनुसार इस कार्य को धर्म के लिए ‘‘अपमानजनक’’ करार दिया।

पत्र में लिखा है, ‘‘नयी दिल्ली में आश्रम चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास की दीवारों पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करायी जा रही श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) की पेटिंग के काम की ओर हम आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘आपके सूचनार्थ, सिख आचार संहिता के तहत धर्म में इसकी अनुमति नहीं है और यह अपमानजनक भी है। दिल्ली सिख संगत इसपर गंभीर आपत्ति करता है।’’

पत्र के अनुसार, ‘‘आपसे अनुरोध है कि पेंटिंग का काम तुरंत रोकने के लिए आवश्यक आदेश जारी करें।’’

सिरसा ने यह पत्र ट्विटर पर भी साझा किया है।

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘आश्रम चौक के अंडरपास की दीवारों पर दरबार साहिब की पेंटिंग बनाना बेहद आपत्तिजनक है। हम सत्येन्द्र जैन से अनुरोध करते हैं कि वह पेंटिंग का काम रोकने के लिए तुरंत आदेश जारी करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह