लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रभावित परिवारों को घरों पर भोजन पहुंचा रही गुरुद्वारा प्रबंध समिति

By भाषा | Updated: April 21, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल शहर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी (डीएसजीएमसी) ने अपनी लंगर सेवा फिर से शुरू कर दी है और इस बार उन परिवारों को भी भोजन पहुंचाया जा रहा है जिनमें कोरोना वायरस संक्रमित हैं और अपने लिए भोजन नहीं बना सकते।

डीएसजीएमसी ने मंगलवार को यह घर पहुंच सेवा शुरू कर दी है। उसने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं जिन पर फोन करके लोग घरों तक खाना मंगा सकते हैं।

डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक बयान में कहा, ‘‘हम उन परिवारों को खाना पहुंचा रहे हैं जिनमें कोविड-19 रोगी हैं और अपने लिए भोजन नहीं पका सकते। ऐसे परिवारों के लिए पोषक और स्वादिष्ट भोजन पैक किया जा रहा है और हमारी टीम पीपीई किट आदि पहनकर भोजन के पैकेट पहुंचा रही है।’’

डीएसजीएमसी इस तरह की होम डिलीवरी के अलावा प्रवासी श्रमिकों समेत गरीब परिवारों को भी लंगर पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक लाख हो या दो लाख, हम रोजाना इतने लोगों को लंगर पहुंचाने को तैयार हैं और उसी हिसाब से हमने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां