लाइव न्यूज़ :

औली में गंदगी और कूड़ा फैलाने पर गुप्ता बंधुओं पर ढ़ाई लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: June 30, 2019 19:48 IST

जोशीमठ नगरपालिका ने प्रवासी भारतीय कारोबारी गुप्ता बंधुओं पर ‘स्की रिजार्ट’ औली में अपने पुत्रों की शादी के दौरान गंदगी और कूड़ा फैलाने पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना ठोंक दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देडेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वहां पर खुले में शौच करने के लिये तथा एक लाख रुपये का जुर्माना कूड़ा बिखेरने पर लगाया गया है। औली को कूड़ा और शौच की गंदगी से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है।

देहरादून, 30 जून: जोशीमठ नगरपालिका ने प्रवासी भारतीय कारोबारी गुप्ता बंधुओं पर ‘स्की रिजार्ट’ औली में अपने पुत्रों की शादी के दौरान गंदगी और कूड़ा फैलाने पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना ठोंक दिया है। इन शादियों पर 200 करोड़ रुपये का खर्च आया है। जोशीमठ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्यपाल नौटियाल ने बताया कि डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वहां पर खुले में शौच करने के लिये तथा एक लाख रुपये का जुर्माना कूड़ा बिखेरने पर लगाया गया है।

इसके अलावा, नगर पालिका ने 8.14 लाख रुपये का बिल विवाह आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाली इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पर औली से कूड़ा उठाने पर आये खर्च की वसूली के रूप में भेजा है। दूसरी तरफ गुप्ता बंधुओं ने भी नगर पालिका से सभी बिल चुकाने पर हामी भरी है और वे जुर्माना भी भरने को तैयार हैं। गौरतलब है कि इस माह की 19-20 तारीख को अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत और 21-22 को अतुल गुप्ता के पुत्र शशांक की औली में विवाह हुआ था जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, योग गुरू बाबा रामदेव तथा अभिनेत्री कैटरीना कैफ जैसी हस्तियों ने शिरकत की थी।

नौटियाल ने बताया कि औली को कूड़ा और शौच की गंदगी से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका में कारोबार करने वाले गुप्ता बंधुओं अजय और अतुल का नाम पिछले साल तब चर्चा में आया था जब दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद से इस्तीफा देना पडा था और जांच की जद में वे भी आ गये। जुमा के करीबी माने जाने वाले गुप्ता बंधुओं के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी एजेंसियां उनके द्वारा जुमा के कार्यकाल के दौरान अवैध रूप से कथित तौर पर संपत्ति जमा करने के आरोपों की जांच कर रही हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह