लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में हुई गुपकर नेताओं की बैठक, प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक के बाद पहली मुलाकात

By भाषा | Updated: July 4, 2021 23:47 IST

Open in App

श्रीनगर, चार जुलाई श्रीनगर में रविवार को पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकर डिक्लरेशन (पीएजीडी) की बैठक हुई।

गौरतलब है कि नयी दिल्ली में 24 जून को जम्मू-कश्मीर पर हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक के बाद गुपकर की यह पहली बैठक है।

पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा फिर से बहाल करने का लक्ष्य रखने वाले गुपकर गठबंधन के नेताओं की यह बैठक परिसीमन समिति की केन्द्र शासित प्रदेश के दौरे से पहले हुई है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिये थे जिसके साथ ही जम्मू-कश्मीर राज्य को मिला विशेष दर्जा भी समाप्त हो गया था। साथ ही केन्द्र ने पूर्ववर्ती राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था।

गुपकर के एक नेता ने बताया कि बैठक गठबंधन के प्रमुख एवं नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला के यहां स्थित आवास पर हुई।

उन्होंने बताया कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, पीएजीडी के मुख्य प्रवक्ता एम. वाई. तारीगामी और नेकां नेता उमर अब्दुल्ला सहित गठबंधन दलों के सभी नेता बैठक में मौजूद थे।

नेता ने बताया, ‘‘यह बैठक पहले 29 जून को होनी थी, लेकिन गठबंधन की उपाध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण इसे टालना पड़ा। इसलिए यह रविवार को हुई।’’

उन्होंने बताया कि नेताओं ने मोदी की सर्वदलीय बैठक और जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे