‘गुपकर गैंग’ और ममता बनर्जी अराजकता फैलाती हैं: अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: December 10, 2020 23:15 IST2020-12-10T23:15:34+5:302020-12-10T23:15:34+5:30

'Gupkar gang' and Mamta Banerjee spread chaos: Anurag Thakur | ‘गुपकर गैंग’ और ममता बनर्जी अराजकता फैलाती हैं: अनुराग ठाकुर

‘गुपकर गैंग’ और ममता बनर्जी अराजकता फैलाती हैं: अनुराग ठाकुर

जम्मू, 10 दिसंबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को ‘गुपकर गैंग’ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अराजकता, भय तथा घृणा फैलाने का आरोप लगाया।

जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के लिए प्रचार के दौरान ठाकुर ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर पश्चिम बंगाल में हुए हमले की निंदा की।

पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को नड्डा के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थकों ने हमला किया।

ठाकुर ने आरोप लगाया, ‘‘गुपकर गैंग और ममता बनर्जी अराजकता फैलाती हैं और वे लोकतंत्र खत्म करने को बढ़ावा देते हैं। वे भय एवं घृणा फैलाने वालों और जनजीवन को बाधित करने वालों के साथ मिले हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ नड्डा पर दिनदहाड़े हमला यह दर्शाता है कि किस हद तक पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था गिर गयी है। मैं दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हमले की यथासंभव कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।’’

ठाकुर ने कहा, ‘‘ न तो उनकी ‘ममता’ दिखती है और न ही वह अपने ही लोगों के साथ दीदी की तरह बर्ताव कर रही हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘गुपकर गैंग भी कम नहीं है, उसने भी राजनीतिक प्रतिशोध और फायदे के लिए राजनीतिक मशीनरी का इस्तेमाल किया। उसने मतपत्र वालों की जगह कारतूस रखने वालों का बढ़ावा दिया, लेकिन बढ़ते मतदान प्रतिशत से स्पष्ट है कि लोगों ने मतपत्र को चुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Gupkar gang' and Mamta Banerjee spread chaos: Anurag Thakur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे