लाइव न्यूज़ :

गुपकर गठबंधन जम्मू-कश्मीर में विकास की बजाय विनाश की राजनीति कर रहा है: अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: December 17, 2020 23:15 IST

Open in App

जम्मू, 17 दिसंबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुपकर गठबंधन विकास की बजाय विनाश की राजनीति कर रहा है, जबकि नरेन्द्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है।

कठुआ जिले में जिला विकास परिषद (डीडीसी) संबंधी चुनावी रैली में भाजपा नेता ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर भी निशाना साधा, जो कि गुपकर गठबंधन का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि इन दलों ने केंद्रशासित प्रदेश के लोगों को धोखा दिया है।

डीडीसी चुनाव के अंतिम चरण में 19 दिसंबर को कठुआ में मतदान होने जा रहा है। 28 नवंबर से शुरू हुए आठ चरणों वाले इस चुनाव के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर की रिक्त पंच और सरपंच की सीटों के लिए भी उपचुनाव हो रहा है।

पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेयरेशन (पीएजीडी) या गुपकर गठबंधन में जम्मू-कश्मीर की कई पार्टियां हैं, जिनमें एनसी और पीडीपी भी शामिल हैं। यह गठबंधन जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे और पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली की मांग कर रहा है।

ठाकुर ने कीदियान, गंदियाल और बसंतपुर क्षेत्रों में आयोजित रैलियों में कहा कि गुपकर गठबंधन जम्मू-कश्मीर में विकास की बजाय विनाश की राजनीति कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर सुशासन और विकास के लिए जाने जानी वाली मोदी सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के घावों को भरा है तथा अमन-चैन का माहौल स्थापति किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच