लाइव न्यूज़ :

गुपकर गठबंधन ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में डीडीसी अध्यक्ष पद का चुनाव जीता

By भाषा | Updated: February 11, 2021 16:11 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 फरवरी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव हुआ, जिसमें गुपकर गठबंधन ने जीत हासिल की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गठबंधन में छह दल शामिल हैं। यह पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए (डीडीसी अध्यक्ष पद के लिए) चौथे चरण के चुनाव के तहत दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में गठबंधन ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, दोनों ही पदों पर जीत दर्ज की। गठबंधन में नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भी शामिल हैं।

गठबंधन ने नेकां उम्मीदवार को अध्यक्ष पद के लिए और पीडीपी उम्मीदवार को उपाध्यक्ष पद के लिए इस चुनाव में उतारा था।

कुलगाम, गंदेरबल और पुलवामा के बाद गठबंधन ने अध्यक्ष पद पर यह चौथी जीत दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र